ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय वायुसेना का बड़ा संदेश

नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय वायुसेना ने देर रात सोशल मीडिया पर एक सख्त संदेश जारी किया। वायुसेना ने अपने आधिकारिक पोस्ट में लिखा कि “भारत कुछ नहीं भूलता, किसी को माफ नहीं करता।” इस संदेश के बाद देशभर में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

जानकारी के अनुसार, यह ऑपरेशन वर्ष 2025 में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद शुरू किया गया था। भारतीय सेना और वायुसेना ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आतंकियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया था। इस अभियान का उद्देश्य सीमा पार से हो रही आतंकी गतिविधियों को रोकना और देश की सुरक्षा को मजबूत करना था।
वायुसेना द्वारा साझा किए गए वीडियो में ऑपरेशन से जुड़ी कई अहम झलकियां दिखाई गईं। सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है और लोग भारतीय सेना की कार्रवाई की सराहना कर रहे हैं।
रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह संदेश आतंकवाद के खिलाफ भारत की सख्त नीति को दर्शाता है। वहीं, सुरक्षा एजेंसियां लगातार सीमावर्ती इलाकों में निगरानी बढ़ाए हुए हैं।
- धीरेंद्र कुमार सिंह




