शुभेंदु अधिकारी अगर बनेंगे CM तो कौन-कौन खूबसूरत चेहरे बनेंगे मंत्री?

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों के बाद 6 मई 2026 को राज्य में राजनीतिक सरगर्मी तेज है. चुनाव परिणाम 4 मई को घोषित किए जा चुके हैं, जिसमें भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. अब कोलकाता से लेकर दिल्ली तक चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है कि बंगाल का अगला सीएम कौन होगा? क्या सुभेंदु अधिकारी सीएम बनेंगे या फिर बीजेपी किसी नए चेहरे का नाम आगे कर सबको चौंका सकती है. बीजेपी ने इस चुनाव में 2026 सीटें जीती हैं, जो एक रिकॉर्ड है. तृणमूल कांग्रेस 80 सीटों पर सिमट गई है. शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को भवानीपुर में हराकर मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे हैं. अगर सुभेंदु अधिकरी सीएम बनते हैं तो उनके मंत्रिमंडल में कौन-कौन चेहरे शामिल होंगे? बीजेपी सरकार के कैबिनेट में कितनी महिलाएं शामिल होंगी? इस रिपोर्ट में पढ़ें कि बंगाल में नई सरकार में किन-किन खूबसूरत चेहरों का शामिल होना तय है और कौन-कौन और चेहरे शामिल हो सकते हैं.
पश्चिम बंगाल में 15 साल पुराने ममता बनर्जी के किले को ढहाने के बाद अब भाजपा में सरकार बनाने की कवायद चरम पर है. सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय नेतृत्व ने मुख्यमंत्री पद के लिए शुभेंदु अधिकारी के नाम पर लगभग सहमति दे दी है. अधिकारी ने न केवल नंदीग्राम और भवानीपुर की हाई-प्रोफाइल सीटों पर ममता बनर्जी को शिकस्त दी, बल्कि राज्यभर में भाजपा के चुनावी अभियान का नेतृत्व भी किया. गृह मंत्री अमित शाह ने पहले ही संकेत दिया था कि बंगाल का मुख्यमंत्री कोई ‘भूमिपुत्र’ और शिक्षित बंगाली चेहरा ही होगा, जिस पैमाने पर शुभेंदु अधिकारी पूरी तरह फिट बैठते हैं.
बंगाल की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई 2026 को कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड या राजभवन में आयोजित किया जा सकता है. यह दिन पश्चिम बंगाल के लिए भावनात्मक रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि इस दिन विश्वकवि रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती मनाई जाती है. भाजपा इस दिन को चुनकर एक मजबूत सांस्कृतिक संदेश देना चाहती है. इस भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री शामिल हो सकते हैं.
कैबिनेट में कौन-कौन से चेहरे होंगे शामिल?
अग्निमित्रा पॉल: पार्टी का प्रमुख महिला चेहरा और फैशन डिजाइनर से राजनेता बनीं अग्निमित्रा को महत्वपूर्ण विभाग मिल सकता है.
निशीथ प्रामाणिक: उत्तर बंगाल का प्रतिनिधित्व करने वाले मजबूत नेता.
डॉ. शंकर घोष: सिलीगुड़ी से जीते दिग्गज नेता, जिन्हें शिक्षा या स्वास्थ्य विभाग मिल सकता है.
स्वपन दासगुप्ता: प्रखर वक्ता और रासबिहारी से विजेता, उन्हें सांस्कृतिक या नीतिगत मंत्रालय दिया जा सकता है.
अजय रॉय और दधिराम रॉय: राजबंशी समुदाय के प्रमुख चेहरे.
इस चुनाव में भाजपा की महिला उम्मीदवारों का स्ट्राइक रेट 65% रहा है, जिसने पार्टी को बड़ी जीत दिलाई. इसे देखते हुए नई कैबिनेट में 5 से 7 महिला मंत्रियों को शामिल किए जाने की प्रबल संभावना है. इनमें शिखा चटर्जी, सावित्री बर्मन, मालती रावा रॉय और सबिता बर्मन के नामों की चर्चा सबसे ज्यादा है. पार्टी का लक्ष्य संदेशखाली जैसी घटनाओं के बाद महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को अपनी प्राथमिकता में सबसे ऊपर रखना है. बीजेपी के नए कैबिनेट में 35–45 के बीच मंत्री हो सकते हैं.8 मई को कोलकाता में भाजपा विधायक दल की औपचारिक बैठक होगी, जिसमें पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में नेता का चुनाव किया जाएगा. इसी बैठक के बाद आधिकारिक रूप से मुख्यमंत्री के नाम और मंत्रियों की सूची राज्यपाल को सौंपी जाएगी. ममता बनर्जी के इस्तीफे न देने के अडियल रुख के बावजूद, संवैधानिक प्रक्रियाओं के तहत 9 मई को बंगाल में एक नए युग की शुरुआत होना लगभग तय माना जा रहा है.




