व्यापार

सोने में तेजी लौटी, दिल्ली में बढ़कर ₹139600 के पार निकला 22 कैरेट का भाव; चांदी में भी उछाल

देश में सोने की कीमत में फिर से तेजी दिखी है। सभी प्रमुख शहरों में भाव बढ़ा है। 7 मई की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत बढ़कर 152290 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव 152140 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। दिल्ली के सराफा बाजार में एक दिन पहले सोने की कीमत 2,900 रुपये या लगभग 2 प्रतिशत बढ़कर 1,55,400 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,663.70 डॉलर प्रति औंस पर है।

पश्चिम एशिया में तनाव कम होने और तेल की कीमतों में गिरावट आने से कीमती धातुओं की मांग बढ़ी है। ऐसी खबर है कि अमेरिका और ईरान फरवरी के अंत से जारी संघर्ष को समाप्त करने के लिए एक समझौते की रूपरेखा को अंतिम रूप दे सकते हैं। इससे महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते व्यापार के सुचारू होने की संभावनाएं बढ़ी हैं और महंगाई की चिंता में कमी आई है।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 152290 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 139610 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई और कोलकाता: वर्तमान में मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 139460 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 152140 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 153830 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 141010 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 139460 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 138340 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली139610152290
मुंबई139460152140
अहमदाबाद139510152190
चेन्नई141010153830
कोलकाता139460152140
हैदराबाद139460152140
जयपुर139610152290
भोपाल139510152190
लखनऊ139610152290
चंडीगढ़139610152290

चांदी की कीमत

दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में भी 4 मई की सुबह तेजी है। भाव 265100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 76.24 डॉलर प्रति औंस पर है। बुधवार, 6 मई को दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 3,500 रुपये या 1.4 प्रतिशत बढ़कर 2,54,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इस साल जनवरी महीने में देश में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये के आंकड़े को क्रॉस कर गई थी। देश के अंदर सोने और चांदी की कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button