क्राइमछत्तीसगढ़

संदिग्ध पार्सल से 16 लाख रुपये नगद बरामद, पुलिस जांच जारी

थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र अंतर्गत अशोका मिलेनियम प्लाजा स्थित हंस ट्रेवल्स में कोलकाता से दिल्ली भेजे जा रहे पार्सल में संदिग्ध वस्तु है।

सूचना को पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) श्री संदीप पटेल द्वारा गंभीरता से लेते हुए अधीनस्थ अधिकारियों एवं थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर को तस्दीक कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर द्वारा टीम के साथ मौके पर दबिश दी गई। रेड कार्यवाही के दौरान हंस ट्रेवल्स कार्यालय की तलाशी ली गई, जिसमें तीन सफेद रंग के बोरों में रखे करेंसी नोट बरामद हुए। बरामद राशि में 20 रुपये के नोटों की 400 गड्डी एवं 10 रुपये के नोटों की 800 गड्डी शामिल हैं, जिसकी कुल राशि 16,00,000/- रुपये है।

उक्त संदिग्ध नगदी के संबंध में थाना न्यू राजेन्द्र नगर में धारा 106 बी.एन.एस.एस. के अंतर्गत कार्यवाही की गई है। मामले की विस्तृत जानकारी आयकर विभाग को प्रेषित कर दी गई है तथा बरामद राशि के वास्तविक स्वामी का पता लगाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button